औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: लगातार हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा तेज़ी से बढ़ने लगा है। शहर से लेकर गांवों तक जलभराव, चोक नालियां और गंदगी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना रही हैं। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। नगर क्षेत्र की कई कॉलोनियों और ग्रामीण इलाकों में बारिश के बाद पानी भरा हुआ है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ऐसे स्थानों पर मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों क...