Auraiya News: बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, बाजार बना तालाब
औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: बेला कस्बे में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। कुछ ही देर की बारिश में कस्बे के कई मोहल्ले, मुख्य सड़कें और बाजार जलमग्न हो गए। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई दुकानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों का सामान भी प्रभावित हुआ। कस्बे के प्रमुख प्रतिष्ठान सुबोध ज्वेलर्स की दुकान में पानी भर जाने से दुकानदार को नुकसान उठाना पड़ा। दुकान संचालक सुबोध ने बताया कि कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में यही हालात बन जाते हैं। थोड़ी सी तेज बारिश होते ही नालियां ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाती हैं और पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच जाता है। इससे व्यापार प्रभावित होने के साथ नुकसान भी उठाना पड़ता है।
जल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.