औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: बारिश थमने के बाद भी उससे कमजोर हुए कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह जगतपुर गांव में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छत गिरने से गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जगतपुर निवासी कैलाश बाबू पुत्र परमलाल प्रजापति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार मिट्टी से बने कच्चे मकान में रह रहा था। बीते दिनों हुई लगातार बारिश से मकान की छत और दीवारों में नमी आ गई थी। इससे भवन कमजोर हो गया था। मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। इसी दौरान कच्चे मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिवार के किसी सदस्य के अंदर न होने से कोई जनहानि ...