Auraiya News: बारिश थमते ही उमस का हमला, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: जिले में हुई बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। तेज धूप और हवा में बढ़ी नमी के कारण उमस और गर्मी का असर अचानक बढ़ गया है। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बदन दर्द, कमजोरी और त्वचा संबंधी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे। छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। पर्चा काउंटर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.