Auraiya News: बारिश के बाद भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद सोमवार रात ग्राम धारा का पुर्वा में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय दंपती और उनके बच्चे मकान के अंदर सो रहे थे। चारपाइयां गिरती दीवार से कुछ दूरी पर होने के कारण परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। फफूंद थाना क्षेत्र की पाता चौकी अंतर्गत ग्राम धारा का पुर्वा निवासी अनिल राजपूत सोमवार रात पत्नी और बच्चों के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार और छत का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घबराकर उठ गए। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात रही कि मलबे की चपेट में कोई सदस्य नहीं आया। अनिल राजपूत मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने से घरेलू सामान भी मलबे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.