औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के नेविलगंज में बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर कई घंटे तक पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग बिधूना, फफूंद और औरैया को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि पैदल राहगीरों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश ...