औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: बारिश ने कंचौसी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद नगर के कई मोहल्लों समेत असेनी पावर हाउस से जुड़े करीब 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी, वहीं मोबाइल चार्जिंग, पेयजल और दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल की। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी है। सोमवार रात करीब आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही कई स्थानों पर विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तकनीकी खराबी से पांच घंटे गुल रही बिजली, उमस में बेहाल रहे उपभोक्ता इसके चलते असेनी पावर हाउस से जुड़े बिहारीपुर उपकेंद्र और नौगवा...