औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही घर से जेवर और नकदी भी गायब होने की बात कही गई है। परिजनों के अनुसार किशोरी बुधवार सुबह करीब सात बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव का एक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है। परिजनों का यह भी कहना है कि घर में रखे कुछ सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी गायब हैं। उन्होंने किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली पुल...