औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच शहर के प्रमुख बाजारों में लगातार दूसरे दिन यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। धनतेरस के बाद छोटी दीपावली पर भी सदर बाजार, लेडीज मार्केट और गोशाला रोड पर दिनभर जाम बना रहा। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे, लेकिन बाजारों में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाई गई। नतीजतन खरीदारों को सामान खरीदने के साथ जाम से निकलने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार पर बाजारों में भीड़ बढ़ने के बावजूद यातायात संचालन के इंतजाम जरूरत के अनुरूप नजर नहीं आए। प्रमुख बाजारों के रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ता रहा और लोग कतारों में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: गजरौला में भीड़ के बीच बने जाम के हालात खरीदारी के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक पहुंचना भ...