औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: अयाना। थाना क्षेत्र के जसवंतपुर निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 27 जून की रात आठ बजे के करीब उनका बेटा अर्जुन गांव में निमंत्रण में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में नशे की हालत में लापरवाही से बाइक चला रहे युवक ने बेटे को टक्कर मार दी। इससे बेटे का पैर टूट गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि बाइक सवार पर हादसा करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...