Auraiya News: बाइक रोककर युवक, बहन और बहनोई से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप
औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता।थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को रोककर उसके साथ बहन और बहनोई की मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुलईपुर निवासी राजकुमार दोहरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बहन पूजा और बहनोई विनोद कुमार निवासी मोहिनीपुर, थाना मक्खनपुर (फिरोजाबाद) के साथ सेखूपुर से दवा लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि चिमकुनी स्थित शराब ठेका के पास पहले से मौजूद चार लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में राजकुमार के चेहरे और शरीर पर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.