Auraiya News: बाइक की मामूली टक्कर के बाद युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल, नकदी और हेलमेट छीना
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में बाइक की मामूली टक्कर के बाद चार बाइक सवारों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल, नकदी, हेलमेट और बाइक की चाबी लूट ली। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव घेरा निवासी रवि बाबू पाल पुत्र अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन के पार्ट्स बेचने का काम करता है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह सामान बेचकर अपनी प्लेटिना बाइक से अछल्दा नहर पटरी मार्ग से घर लौट रहा था। सरकारी अस्पताल के आगे उसकी बाइक आगे चल रही एक बाइक से हल्के रूप में टकरा गई। आरोप है कि इसके बाद दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब उसने मदद के लिए मोबाइल निकालकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.