Auraiya News: बाइक की टक्कर से युवक समेत दो घायल, एक रेफर
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और बाइक चालक घायल हो गए। सीएचसी अजीतमल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। फिरोज नगर कोटला निवासी 26 वर्षीय छोटू पुत्र कपिल शुक्रवार को सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान गांधीनगर अजीतमल निवासी 30 वर्षीय निखिल पुत्र विजेंद्र सिंह भदौरिया बाइक से अजीतमल की ओर जा रहा था। अचानक बाइक छोटू से टकरा गई। हादसे में छोटू के साथ बाइक चालक निखिल भी घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोटू की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। निखिल का सीएचसी में उपचार किया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.