औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार चौराहे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। गुनौली गांव निवासी 52 वर्षीय विमला देवी पत्नी राधेश्याम रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार आई थीं। इसी दौरान नहर बाजार चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों और बाइक सवार की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बाइक की टक्कर से महिला घायल, झाड़ग्राम रेफर वहां डॉ. अमरदीप ने प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला...