औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: आगामी मानसून को देखते हुए नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार ने रविवार को अजीतमल-अटसू ब्लॉक रोड स्थित नालों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों में जमा गाद और कूड़ा तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान ईओ ने नालों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। जहां-जहां नालों में गाद, कूड़ा और अन्य अवरोध मिले, वहां तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी प्रमुख नालों की समुचित सफाई पूरी कर ली जाए, जिससे नगर में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। ईओ ने कहा कि नालों में गाद और कूड़ा जमा होने से बारिश के समय पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे आम लोगों औ...