Auraiya News: बच्चों से भरी स्कूली वैन सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: कस्बे में शुक्रवार को बच्चों से भरी स्कूली वैन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। सहार बंबा के पास वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने लगी। चालक ने समय रहते वाहन को संभाल लिया, जिससे वैन पलटने से बच गई। घटना से वैन में सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूली वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। सहार बंबा के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और वैन सड़क किनारे नीचे उतरने लगी। लोगों का आरोप है कि चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैन के सड़क से उतरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह वाहन को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें घरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.