औरैया, अक्टूबर 29 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। अटसू क्षेत्र के रतनपुर गढ़िया गांव में बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़िता ने दो नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी ममता देवी पत्नी शिव प्रताप ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे बच्चों के खेलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के दो लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपितों ने उसके और बच्चों के साथ मारपीट की।महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...