Auraiya News: बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत
औरैया, अक्टूबर 19 -- Auraiya News: दिबियापुर, संवाददाता। फफूंद रेलवे स्टेशन के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
मृतक की पहचान और कामकाज मृतक की पहचान कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के धारानगर निवासी 35 वर्षीय बब्लू के रूप में हुई। उसके छोटे भाई अमर सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार रात शिवली में रहने वाली बहन प्रीति ने फोन कर उसे बब्लू की मौत की जानकारी दी। अमर सिंह के मुताबिक, बब्लू करीब एक साल से औरैया में रहकर वाहनों की कमानी की मरम्मत का काम करता था। वह दिबियापुर कब और किस काम से पहुंचा, इसकी जानकारी परिवार के लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.