औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के जलूपुर गांव में बंद मकान का ताला टूटा मिलने से हड़कंप मच गया। मकान के अंदर कमरों में सामान बिखरा मिला। परिजनों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की बात कही है। हालांकि अभी चोरी गए सामान और उसकी कीमत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जलूपुर निवासी जितेंद्र सिंह यादव के मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर जांच की है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्...