Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति परखने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार गुरुवार को पीपरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने अभियान में लगे कर्मचारियों से अब तक हुई फार्मर रजिस्ट्री और काम में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। साथ ही लंबित मामलों का जल्द निस्तारण कर सभी पात्र किसानों की रजिस्ट्री पूरी कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को मृतक किसानों, मिसमैच और अंश निर्धारण से जुड़े मामलों की अलग-अलग सूची तैयार कर उनका समयबद्ध समाधान कराने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने परिचित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने गांव में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे किसानों से बातचीत की। अधिकारियों और किसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.