Auraiya News: फर्जी पट्टों पर प्रशासन का शिकंजा
औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: ग्रामसभा की भूमि पर फर्जी पट्टों के जरिए निजी लोगों के नाम दर्ज कराने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। ग्राम शहबाजपुर, याकूबपुर और टिड्डुआ की करीब 60 एकड़ ग्रामसभा भूमि पर फर्जी पट्टों के आधार पर नामांतरण किए जाने की आशंका पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गहन जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अदालत में विचाराधीन एक वाद की सुनवाई के दौरान सामने आया। प्रारंभिक जांच में तीनों गांवों की ग्रामसभा भूमि पर फर्जी पट्टों के आधार पर कुछ लोगों के नाम दर्ज होने की बात सामने आई। इसके बाद अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद ने पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बिधूना को पूरे मामले की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.