Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण में सात परिवारों की सुलह, फिर साथ रहने को हुए राजी
औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: महिला थाना ककोर में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। काउंसिलिंग के दौरान सात ऐसे परिवारों में सुलह कराई गई, जो आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे थे और परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच गया था। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 30 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मनमुटाव और पारिवारिक विवाद को बातचीत के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया गया। इसके बाद सात दंपति दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए। सुलह होने पर सभी परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से समाधान कर बिखरते परिवारों को जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट नई किर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.