Auraiya News: प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 16 बिखरते परिवारों में हुआ समझौता
औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत आपसी वैचारिक मतभेद के चलते अलग रह रहे 16 दंपतियों की काउंसिलिंग कर उनके बीच सुलह कराई गई और उन्हें दोबारा साथ रहने के लिए राजी किया गया। महिला थाना में आयोजित काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। दोनों पक्षों को आपसी संवाद, विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाते हुए मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। काउंसिलिंग के बाद सभी 16 दंपतियों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी परिवारों को हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दंपतियों से भविष्य में आपसी संवाद बनाए रखने और छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न बढ़ाने की अपील की। महिला थाना पुलिस के अनुसार प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.