Auraiya News: प्रसव पीड़ा के बाद कानपुर ले जाते समय महिला की मौत
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के अमावता गांव में प्रसव पीड़ा के बाद उपचार के लिए कानपुर ले जाई जा रही करीब 40 वर्षीय महिला की रास्ते में मौत हो गई। महिला के साथ गर्भस्थ शिशु की भी जान नहीं बच सकी। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अमावता निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू खेती-किसानी करते हैं। उनकी पत्नी कामिनी गर्भवती थीं। शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वे कामिनी को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय बेहतर उपचार के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनकी हालत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.