औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा ''तुलसी सखी ग्रुप'' के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर तीन बजे शहर के फूलमती मंदिर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करेगी। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की आकर्षक झांकी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: तुलसीबनी में प्रभु जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, रथ यात्रा क...