Auraiya News: प्रबंधक की पिटाई से छात्र की आंख खराब होने का आरोप, मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रबंधक की पिटाई से कक्षा दस के छात्र की आंख खराब होने का आरोप लगा है। छात्र के पिता के मुताबिक, भोजनावकाश के बाद कक्षा में लौटते समय प्रबंधक ने उसे डंडे से पीटा था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के चांवरपुर निवासी अजीत सिंह राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आर्यन बाबरपुर के बीआरएसडी इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ता है। 30 जुलाई 2026 को भोजनावकाश में खाना खाने के बाद वह लघुशंका के लिए गया था। वहां से लौटकर अपनी कक्षा में जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कॉलेज प्रबंधक आरएस मिश्रा डंडा लेकर पहुंचे और आर्यन को पीटने लगे। पिता के मुताबिक, पिटाई के दौरान बेटे की आंख में गंभीर चोट आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.