औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में कार्यरत एवं प्रधानाचार्य पद पर चयनित शिक्षक को कार्यमुक्त किए जाने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को धरना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने विद्यालय के प्रबंध तंत्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चयनित प्रधानाचार्य को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि सेंगर के नेतृत्व में शिक्षक मंगलवार सुबह विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। शिक्षकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज से विजय शंकर राजपूत का प्रधानाचार्य पद पर चयन हुआ है। इसके बावजूद विद्यालय का प्रबंध तंत्र उन्हें नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यमुक्त नहीं कर रहा है। धर...