Auraiya News: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए लक्ष्य तय कर पढ़ाई करें छात्राएं
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: जिला पंचायत इंटर कॉलेज मुरादगंज में मंगलवार को मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं आईपीएस अधिकारी हरीश कुमार ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर क्रमबद्ध तरीके से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। करीब 40 मिनट के व्याख्यान में उन्होंने तैयारी के लिए क्या और कहां से पढ़ें, इसकी जानकारी दी। हरीश कुमार ने कहा कि छात्राएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार प्रशासनिक सेवा, पुलिस, शिक्षा, बैंकिंग, रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य बना सकती हैं। सफलता के लिए अभी से स्पष्ट लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन करना जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में एनसीईआरटी की पुस्तकों की भूमिका बताते हुए कहा कि इनसे विषयों की बुनियादी समझ मजबूत होती है। उन्होंने छात्राओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.