औरैया, जुलाई 20 -- Auraiya News: फफूंद थाना पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जारी वारंट का तामील कराते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फफूंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी लुहैटी निवासी 19 वर्षीय शिवम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना फफूंद में दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो एक्ट एवं एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। यह भी पढ़ें- Gridih News: वारंटी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश...