Auraiya News: पूड़ी-सब्जी के पैसे मांगने पर दुकानदार और बेटे पर हमला
औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। पूड़ी-सब्जी के पैसे मांगने पर शनिवार को अछल्दा चौराहे पर एक दुकानदार और उसके बेटे पर आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। आसपास के लोगों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।
घटना का विवरण बाबा का पूर्वा मोहल्ला निवासी अश्वनी पांडेय अछल्दा चौराहे पर अपने पुत्र आयुष पांडेय के साथ पूड़ी-सब्जी और चाट की दुकान चलाते हैं। शनिवार सुबह बाइक से आए ककोर खुर्द निवासी अनुज कुमार और मोहित उर्फ ऋषभ ने दुकान पर पूड़ी-सब्जी खाई। आरोप है कि रुपये मांगने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
हमले की पुनरावृत्ति पीड़ित का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.