औरैया, अक्टूबर 17 -- Auraiya News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 21 अक्तूबर को शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक होगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि बैठक में प्राप्त समस्याओं और शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से अपनी शिकायतों एवं संबंधित अभिलेखों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...