Auraiya News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला को पीटने का आरोप
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: अजीतमल। बाबरपुर कस्बे में एक महिला ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने आई उसकी मां और ननद को भी पीटा गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी मुस्कान ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब सवा छह बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोग उसके दरवाजे पर आए और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर वे घर में घुस आए और उसके बाल पकड़कर लात-घूंसों से पीटा। मुस्कान के मुताबिक, उसकी मां और ननद ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.