औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से गुरुवार को देवकली मंदिर के पास स्थित पीएसी शिविर में जीवनधारा अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अगस्त, शमी, हरसिंगार, बेलपत्र, चितवन, कदम और अशोक के पौधे रोपे गए। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी जवानों को दी गई। प्लाटून कमांडर महेश सिंह फौजदार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। समिति के अनुसार अब तक 4765 पौधे रोपे और वितरित किए जा चुके हैं, जबकि लक्ष्य 5100 पौधों का है। इस दौरान राजीव पोरवाल, मनीष पुरवार, तेज बहादुर वर्मा, डॉ. शिवकुमार सोनी, डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा समेत पीएसी जवान व समिति सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...