औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: औरैया। अणेपुर स्थित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में स्वर्गीय वेद प्रकाश वर्मा की स्मृति में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमेरिका से परिवार के साथ पहुंचीं उनकी पुत्री नीलम वर्मा ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को भोजन कराया। अंगवस्त्र, मिठाई, पानी की बोतलें और फल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धजनों ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्थापक डॉ. राजवर्धन शुक्ला ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम का संचालन कवि गोपाल पांडे ने किया। इस दौरान संजीव वर्मा, रत्नेश वर्मा, जय त्रिपाठी, डॉ. अनवेष वर्मा, सोनी वर्मा, आयुष वर्मा, कन्हैया पोरवाल और प्रबंधक नरेंद्र पाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...