Auraiya News: पिछड़ा वर्ग आयोग कल करेगा जनसुनवाई
औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य बुधवार को जिले के भ्रमण पर आएंगे। इस दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति के संबंध में लोगों की आपत्तियां और सुझाव सुनने के लिए जनसुनवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार मौर्या ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का 26 अगस्त को औरैया भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई होगी। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित आपत्तियां और सुझाव रखे जा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.