Auraiya News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, सैफई रेफर
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: फफूंद-अटसू मार्ग पर मंगलवार को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सैफई रेफर कर दिया। फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू अपने साथी 17 वर्षीय छोटे के साथ बाइक से अटसू की ओर जा रहे थे। फफूंद-अटसू मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सीएचसी अजीतमल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर चोटों को देखते हुए दोनों को उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.