Auraiya News: पिंडदान स्थल पर चला पौधारोपण अभियान, लगाए छायादार पौधे
औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से संचालित ''जीवनधारा पौधारोपण अभियान'' के तहत बुधवार को यमुना तट मार्ग स्थित खानपुर पिंडदान स्थल पर वृहद पौधारोपण किया गया। अभियान में पंजाब नेशनल बैंक औरैया के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चितवन, नीम, पकड़िया और अशोक सहित विभिन्न छायादार पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए गए। पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि खानपुर स्थित पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार और पिंडदान के लिए आते हैं। ऐसे में वहां छायादार पेड़ों की आवश्यकता को देखते हुए पौधारोपण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.