औरैया, जुलाई 20 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम गौतला में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से समय रहते उसे फंदे से उतार लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी के अनुसार, गौतला गांव निवासी 22 वर्षीय युवक का रविवार देर रात किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा और बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. गौरव ने बताया कि युवक को स...