औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक लाभ और विधवा पेंशन का लाभ न मिलने से परेशान एक महिला ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि आवेदन और जांच पूरी होने के बावजूद महीनों से समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन अब तक खाते में कोई धनराशि नहीं आई है। आर्थिक तंगी के कारण उसकी दो बेटियों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी है। कस्बा फफूंद निवासी अन्नपूर्णा सक्सेना ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति अजय सक्सेना की वर्ष 2025 में कैंसर से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने पारिवारिक लाभ योजना और विधवा पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया। आवेदन की जांच भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला। महिला का आरोप है कि वह लगातार समाज कल्याण विभ...