औरैया, सितम्बर 22 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव में सोमवार देर रात 28 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रुदौली गांव निवासी राजा बाबू घर पर रहकर खेती करता था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। वह शराब पीने का आदी था और कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सोमवार रात वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया है। युवक की मौत से जुड़े कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के...