Auraiya News: पानी से घिरे तीन परिवार, 20 लोगों के सामने राशन का संकट
औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: लगातार बारिश के बाद सहार ब्लॉक के ढिकियापुर में तीन परिवारों के करीब 20 लोग और बच्चे पानी से घिरे घरों में फंस गए हैं। घरों के चारों ओर तीन से चार फीट तक पानी भरा होने से उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पीड़ित परिवारों के सामने खाने-पीने और राशन का संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि तहसील प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद अभी तक परिवारों को सुरक्षित निकालने अथवा राशन पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की गई है। ढिकियापुर में पानी की टंकी के पास बृजेश बाथम और उनके दो भाइयों के घर हैं। हाल में हुई तेज बारिश के बाद इन घरों के आसपास बड़े क्षेत्र में पानी भर गया है। परिवारों को मुख्य कंचौसी-ढिकियापुर मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब 300 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन घरों से मुख्य मार्ग तक पक्का रास्ता नहीं है। अब चारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.