औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: पांच दिन से खराब ट्यूबवेल ठीक नहीं हुआ और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर नई पाइपलाइन से पहुंच रहा पानी बदबूदार निकल रहा है। बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत के लक्ष्मी नगर, शास्त्री नगर, फिरोज नगर और विद्यानगर समेत आसपास के हजारों परिवार पेयजल के लिए परेशान हैं। हाल यह है कि कुछ मिनट के लिए नलों में पानी आता भी है तो दुर्गंध के कारण लोग उसे पीने से बच रहे हैं। समस्या दूर करने के बजाय जिम्मेदारी को लेकर नगर पंचायत और जल निगम के अपने-अपने तर्क हैं। इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। लक्ष्मी नगर स्थित ट्यूबवेल पांच दिन से खराब है। इससे जुड़े मोहल्लों में सामान्य जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। समस्या को देखते हुए फिरोज नगर की पानी की टंकी से नई बिछाई गई पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन इससे भी ...