औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार रात पशु चिकित्सालय परिसर के बाहर खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ अस्पताल की दीवार पर गिरने के साथ ही पास में खड़ी मोबाइल पशु एंबुलेंस उसकी चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि लगातार बारिश के कारण पुराने नीम के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। मंगलवार देर रात अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ अस्पताल के मुख्य गेट की दीवार पर गिर पड़ा। उसी समय पास में खड़ी मोबाइल पशु एंबुलेंस भी पेड़ की चपेट में आ गई और उसे नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सक डॉ. उमेश राजपूत व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू कराई और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस का ...