औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान अजीतमल के श्री जनता इंटर कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ने और एंबुलेंस में डॉक्टर न होने व देरी से पहुंचने के आरोपों ने चिकित्सा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए। परीक्षार्थी को एंबुलेंस से उतारकर दोबारा परीक्षा कक्ष में भेज दिया गया। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सीएमओ से जानकारी मांगी है। वहीं, डीएम और एसपी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। अजीतमल के श्री जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे जौनपुर निवासी परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर एंबुलेंस बुलाई गई। आरोप है कि एंबुलेंस देर से पहुंची और उसमें डॉक्टर भी नहीं था। एंबुलेंस कर्मियों ने परीक्षार्थी को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन में बैठा लिया। इसी बीच...