औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: कस्बे के शास्त्री नगर में ब्लॉक के सामने रहने वाले सेवानिवृत्त बड़े बाबू के सूने घर से चोरों ने 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर पार कर दिए। परिवार बुधवार को अछल्दा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर सभी अंदर पहुंचे तो शुरुआत में सब सामान्य दिखाई दिया। महिलाएं पहने हुए जेवर रखने कमरे में गईं, तब लॉकर टूटा मिलने पर चोरी का पता चला। दूसरी तिजोरी में रखी नकदी और रिवॉल्वर सुरक्षित मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। शास्त्री नगर निवासी उमेश कुमार दोहरे पुत्र शिवचरण ब्लॉक में बड़े बाबू के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पत्नी, बेटे मेहरबान, बहू सुजाता और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उमेश कुमार के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह...