औरैया, अक्टूबर 1 -- Auraiya News: जिले में यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। एआरटीओ और पीटीओ की टीमों ने कुल 122 वाहनों के चालान किए, जबकि नौ वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन चलाने के साथ ओवरलोडिंग, गलत दिशा और तेज रफ्तार के मामले मिले। एआरटीओ नानक चंद्र शर्मा ने जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों और परिवहन मानकों का उल्लंघन मिलने पर 50 वाहनों के चालान किए गए। चार वाहनों को सीज कर देवकली पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नियम तोड़ने वाले 50 वाहन चालकों का चालान, चार वाहन सीज इनमें से एक वाहन का ऑनलाइन जुर्माना जमा होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। ए...