औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव में पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक ने विवाद के बाद अपने चाचा के साथ मिलकर ससुर और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लाल का पुरवा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को उसकी बहन बबली का पति प्रदीप कुमार अपने चाचा सुरेश के साथ घर आया था। दोनों झावर का पुरवा गांव के रहने वाले हैं। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे और बबली को अपने साथ ले जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगे। पिता शिवराज सिंह ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि प्रदीप और सुरेश ने लोहे के धारदार हथियार से पिता शिवराज सिंह और बहन बबली पर ह...