औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: अजीतमल। थाना क्षेत्र के ग्राम चिटका निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी रिंकी देवी के लापता होने की शिकायत की है। उनका कहना है कि वह मजदूरी पर गए थे, इसी दौरान पत्नी घर से बिना बताए चली गई। काफी तलाश और ससुराल पक्ष से संपर्क करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर पत्नी की तलाश कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...