औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव में शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद एक महिला ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुभानपुर गांव निवासी आरती देवी ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे कथित रूप से कीटनाशक दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।परिजनों के अनुसार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए ब...