Auraiya News: नौकरी का मौका, अजीतमल आईटीआई में चार नवंबर को रोजगार मेला
औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को चार नवंबर को अजीतमल में कंपनियों की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार सुबह दस से शाम चार बजे तक रोजगार मेला लगेगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक समेत निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयन कंपनियों में उपलब्ध रिक्त पदों और उनकी पात्रता के अनुसार होगा। मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले अपनी तैयारी पूरी करनी होगी। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचानपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जिला स्तरीय रोजगार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.